{"_id":"664532d07bc01447bd008c04","slug":"the-school-honored-the-students-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-559745-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छात्र-छात्राओं को विद्यालय ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छात्र-छात्राओं को विद्यालय ने किया सम्मानित
Thu, 16 May 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत स्थित संस्कार सेंट्रल एकेडमी में हाई स्कूल और इंटर में बेहतर अंकों से पास होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक पशुपतिनाथ जायसवाल ने कहा कि यह शिक्षा का प्रथम सोपान है। आप लोगों ने लगन और मेहनत से जो सफलता पाई है, उसके आगे भी जारी रखने का प्रयास करेंगे तभी जीवन में पूर्ण सफलता मिल सकेगी। आज से ही सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित होकर लग जाना पड़ेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वालों में इंटर के आदर्श कुमार, भावना पांडेय, अनीश गुप्ता, अनामिका गौतम, अभिनव गुप्ता तथा हाई स्कूल से अमन विश्वास, तनवीर आलम, अभिनव राय, अभिषेक कुमार, सिंह, समीर श्रीवास्तव, गरिमा यादव, अन्या कुमारी, आशिया कौसर आदि शामिल थीं। इस दौरान विद्यालय के संरक्षक बैरिस्टर जायसवाल, राजेंद्र यादव, विनोद राय, रामप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, गुरुदत्त उपाध्याय आदि मौजूद रहे।