फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The sacred Buddha metal procession concluded with special prayers at the Ramabhara Stupa.

Kushinagar News: रामाभार स्तूप पर विशेष पूजा के साथ पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा संपन्न

Wed, 25 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The sacred Buddha metal procession concluded with special prayers at the Ramabhara Stupa.
बुद्ध धातु शोभायात्रा में शामिल बौद्ध श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर स्थित थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर के तत्वावधान में पांच दिवसीय 17वीं पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा मंगलवार को रामाभार स्तूप पर विशेष पूजन-वंदन के साथ संपन्न हो गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का निर्देशन भारत-नेपाल के धम्मदूत एवं वाट थाई बोधगया के एबट (मुख्य भिक्षु) डॉ. थेप थेप वोधिवोंग ने किया। यात्रा का शुभारंभ महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में बुद्ध धातु अवशेष के पूजन-वंदन से हुआ। इसके बाद थाई धम्म संगीत की मधुर धुनों पर थाई और भारतीय कलाकारों ने रामाभार स्तूप तक आकर्षक धम्म नृत्य प्रस्तुत किया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं, उपासकों एवं उपासिकाओं ने रामाभार स्तूप पर विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित इस पवित्र यात्रा के महत्व पर थाई मोनास्ट्री के चीफ फ्रा महा सोमपोंग ने प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान बुद्ध ने माघ पूर्णिमा के दिन ही यह घोषणा की थी कि वे तीन माह बाद कुशीनगर में महापरिनिर्वाण प्राप्त करेंगे। इसी ऐतिहासिक प्रसंग की स्मृति में प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा के अवसर पर यह आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न किया जाता है। आस्था, अनुशासन और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता से परिपूर्ण इस आयोजन ने एक बार फिर कुशीनगर की वैश्विक बौद्ध पहचान को सशक्त किया। इस दौरान थाईलैंड की राजदूत चनावर्त थांसुमफत, भिक्षु नंदका, भिक्षु चंदिमा, भिक्षु शील प्रकाश, फ्रा सोमपोंग, पी सोंगक्रान, सीएम पर्यटन फेलो अभिनव पांडेय, डॉ. हिमांशु शेखर, अंबिकेश त्रिपाठी, विवेक गोंड, पर्यटक एसओ शरद भारती, सत्यम तिवारी सहित एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

बुद्ध धातु शोभायात्रा में शामिल बौद्ध श्रद्धालु। संवाद

बुद्ध धातु शोभायात्रा में शामिल बौद्ध श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Samvad

बुद्ध धातु शोभायात्रा में शामिल बौद्ध श्रद्धालु। संवाद

बुद्ध धातु शोभायात्रा में शामिल बौद्ध श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed