फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The ruthless son stabbed his mother 23 times with a knife

Kushinagar News: निर्दयी बेटे ने मां के शरीर पर चाकू से किए थे 23 वार

Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The ruthless son stabbed his mother 23 times with a knife
पडरौना। बुजुर्ग मां की निर्दयी बेटा ने बेरहमी से हत्या की। उसके गले पर नौ और पीठ पर 14 बार चाकू से वार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 23 जगह चाकू से किए गए वार का निशान मिला है। शुक्रवार को शव का दाह संस्कार छोटे बेटे अनुराग ने गांव व रिश्तेदारों की मौजूदगी में किया। गांव में दूसरे दिन भी इस घटना की चर्चा गांव वालों में रही। दरवाजे पर पहुंचे अनुराग के रिश्तेदार व अन्य लोग बड़े बेटे को कोसते नजर आए। अहिरौली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 65 वर्षीय इशरावती देवी एक साल पूर्व आठ डिस्मिल जमीन बेची थी। चार-चार डिस्मिल जमीन की कीमत दोनों बेटों को दे दिया था। एक लाख रुपये डिस्मिल कम रेट आरोपी बड़े बेटे बृजभूषण दुबे उर्फ पप्पू को मिला था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर पप्पू नाराज चल रहा था और मां से कई बार विवाद कर चुका था। अपने परिवार के साथ पंजाब में रहता है। बृहस्पतिवार को इसी बात से नाराज होकर पंजाब से चला साथ में चाकू भी बैग में छिपाकर लाया था। शाम को घर पहुंचा और घर में मां पर चाकू से वार कर दिया और गर्दन रेतकर हत्या कर दिया था। खुद ही पुलिस को फोन कर मां की हत्या की सूचना दिया और लाश के पास घर के बरामदे में बैठा रहा। पुलिस ने चाकू के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed