{"_id":"6a5d23cd6111de2c4007b544","slug":"the-rotary-club-spread-the-message-of-greenery-by-distributing-over-400-saplings-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164071-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोटरी क्लब ने 400 से अधिक पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोटरी क्लब ने 400 से अधिक पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश
Mon, 20 Jul 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
कसया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब कुशीनगर ने रविवार को गांधी चौक पर निशुल्क पौधा वितरण किया। इस दौरान आम, नीम, पीपल, अमरूद, अशोक समेत विभिन्न प्रजातियों के 400 से अधिक पौधे बांटे गए। पौधे लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी चौक पहुंचे और अपने घरों, विद्यालयों व प्रतिष्ठानों पर पौधारोपण का संकल्प लिया। रोटरी क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है। अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए। लोगों का उत्साह इस कदर रहा कि वितरण स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुट गई। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और हरित क्षेत्र में लगातार हो रही कमी गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है।
इस दौरान क्लब के सचिव दुर्गेश, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, विजय कृष्ण द्विवेदी, सदरे आलम, दिनेश यादव, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अरुण वर्मा, अमित श्रीवास्तव, सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, विजय कुमार गुप्त, फौजिया परवीन, आदिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस दौरान क्लब के सचिव दुर्गेश, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, विजय कृष्ण द्विवेदी, सदरे आलम, दिनेश यादव, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अरुण वर्मा, अमित श्रीवास्तव, सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, विजय कुमार गुप्त, फौजिया परवीन, आदिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन