फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Rotary Club organized a fruit-based feast for Navratri.

Kushinagar News: नवरात्र पर रोटरी क्लब ने किया फलाहार का आयोजन

Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The Rotary Club organized a fruit-based feast for Navratri.
कसया नगर में नवरात्रि पर फलाहार कार्यक्रम करते रोटरी क्लब के सदस्य।
कसया। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को नगर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, श्रद्धा और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर लगातार सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहा है। इससे पहले रमजान माह में क्लब द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सेवा के साथ-साथ समाज में प्रेम और सौहार्द को मजबूत करना है। कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं और आपसी विश्वास को सुदृढ़ करते हैं।इस दौरान दिनेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. जेके पटेल, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. सुनील सिंह सहित अखिलेश शर्मा, सरवरे आलम, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, शिवजी जायसवाल, दीपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed