फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The roots of corruption are ending in the country: Fisheries Minister

देश में समाप्त हो रहीं भ्रष्टाचार की जड़ें : मत्स्य मंत्री

Fri, 06 Jan 2023 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
The roots of corruption are ending in the country: Fisheries Minister
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का कप्तानगंज में स्वागत करते पदाधिकारी, कार्यकर्ता और - फोटो : KUSHINAGAR
देश में समाप्त हो रहीं भ्रष्टाचार की जड़ें : मत्स्य मंत्री
विज्ञापन

कहा-भाजपा है निषाद पार्टी का बड़ा भाई
पडरौना। समाज के अंतिम व्यक्ति का सर्वांगीण विकास हो सके। इसे ध्यान में रखकर भाजपा सरकार कार्य कर रही है। देश में संविधान का शासन होने के चलते देश से भ्रष्टाचार की जड़ें धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। अपहरण, लूट, हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।
ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कही। वे शुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा, निषाद पार्टी के बड़े भाई की तरह है। सभी एकजुटता के साथ सरकार में सहभागिता निभाते हुए मछुआ समाज के साथ अन्य धर्म के लोगों के सर्वांगीण विकास की योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को पार्टी की 10वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस दौरान संजय निषाद ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत तोड़ने वाले अब जोड़ने वाली यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
कप्तानगंज। कस्बे के बंदेलीगंज चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी की मजबूती संभव नहीं है। इसलिए उनका उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने की सलाह दी।

इस दौरान सूरज निषाद, संतोष जायसवाल, जय सिंह निषाद, रामधारी निषाद, दुर्गेश निषाद, रामेश्वर निषाद, दयाशंकर निषाद, रविशंकर शर्मा, नरसिंह सिंह निषाद, वैजनाथ निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed