{"_id":"66b92ceacbd6d148e30f4fd8","slug":"the-relatives-of-the-deceased-did-not-file-a-complaint-police-started-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121448-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मृतक के परिजनों ने नहीं दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मृतक के परिजनों ने नहीं दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 12 Aug 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव में शनिवार की सुबह धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला था। परिजनों ने उस वक्त हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया, लेकिन घटना के बाद अब तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव निवासी भागवत मद्धेशिया के 40 वर्षीय पुत्र रामआशीष मद्धेशिया का शव शनिवार की सुबह धान के खेत में मिला था। लोगों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय समेत कुबेरस्थान थाने की पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी रही। इस दौरान परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। लोगों का कहना था कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी कहीं हत्या कर यहां पर लाकर शव को फेंक दिया गया है।
एएसपी व सीओ के स्थलीय निरीक्षण के बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शव मिलने के बाद इस मामले में परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन, 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। लिहाजा, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। अगर परिजन तहरीर देते है तो फिर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।