{"_id":"63557d6edaa43404bb3a881e","slug":"the-relatives-blocked-the-road-by-keeping-the-dead-body-kushinagar-news-gkp4550727122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मारपीट के दौरान घायल बुजुर्ग की मौत, शव रखकर परिजनों ने सड़क जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: मारपीट के दौरान घायल बुजुर्ग की मौत, शव रखकर परिजनों ने सड़क जाम किया
Mon, 24 Oct 2022 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:23 AM IST
सार
ठाढ़ीभार गांव के इन्नरपट्टी टोला में सोमवार को एजहारुल और सोबराती के परिवार के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद मंगलवार को गुरवलिया बाजार में दोबारा मारपीट की गई थी। इसके अलावा बुधवार को भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
ोढ़ीभार गुरवालिया मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम करते लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव के इन्नरपट्टी में शनिवार को मारपीट के दौरान घायल बुजुर्ग की रात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम शव आने पर परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए शव रखकर ठाढ़ीभार-गुरवलिया मार्ग जाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ठाढ़ीभार गांव के इन्नरपट्टी टोला में सोमवार को एजहारुल और सोबराती के परिवार के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद मंगलवार को गुरवलिया बाजार में दोबारा मारपीट की गई थी। इसके अलावा बुधवार को भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
इसमें सोबराती (55) और मदीशन (50) घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले आए थे। इधर, शनिवार रात लगभग आठ बजे सोबराती की मौत हो गई। सूचना पर एएसपी रितेश सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह कालरा और एसओ महेंद्र राम प्रजापति ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार शाम चार बजे शव घर लाया गया तो ठाढ़ीभार-गुरवलिया मार्ग पर इन्नरपट्टी टोला के सामने परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शाम को लगभग छह बजे तक जाम लगा हुआ था। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी थी।