फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The relationship was repeatedly broken, this time the controversy escalated when the name was revealed.

Kushinagar News: बार-बार टूटता था रिश्ता, इस बार नाम उजागर होने पर बढ़ा विवाद

Fri, 14 Nov 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The relationship was repeatedly broken, this time the controversy escalated when the name was revealed.
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी खुशहाल के तीन बेटों में राहुल तीसरे नंबर का था। शादी का रिश्ता करीब दो साल से तय हो रहा था, लेकिन पड़ोसी रिश्ता तोड़ दे रहे थे। इस बार रिश्ता टूटा तो पड़ोसी सुमंत और इसके तीन साथियों का नाम सामने आया। इसको लेकर दोनों के परिवार के बीच विवाद हुआ और तनातनी बढ़ गई। राहुल से दिन में विवाद होने के बाद रात को घटना को अंजाम देने की योजना आरोपी युवकों ने बना लिया था।
विज्ञापन

खुशहाल प्रसाद ने बताया कि दो बेटे राकिशन और रंजीत की शादी हो गई है। छोटे बेटे की शादी को लेकर परेशान था। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं, ताकि तीसरे बेटे का भी परिवार बस जाए। शादी तय होने के बाद बार-बार कट जाती थी, लेकिन शादी का रिश्ता तोड़ने वालों का नाम सामने नहीं आता था। इस बार लड़की पक्ष के लोगों ने सुमंत और इसके तीनों साथियों को नाम बताया और रिश्ता तोड़ने से जुड़ी बात करते हुए आडियो भी सुनाया।
विज्ञापन

इसी बात को पूछने पर चारों आरोपी भिड़ गए और रात को बेटे पर चाकू से हमला कर दिए। गांव वालों की मानें तो अक्सर लोगों के शादी के रिश्ते आरोपी युवक तोड़ देते थे। मनबढ़ई के चलते इनसे कोई उलझता नहीं था। राहुल की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed