फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The rain came down, people are frozen in protest

होती रही बारिश, धरने पर जमे रहे लोग

Fri, 20 May 2016 11:13 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 20 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The rain came down, people are frozen in protest
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। जिले की चीनी मिलों पर प्रथम किस्त के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के लिए भाकियू ने प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को कप्तानगंज चीनी मिल के गेट पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे कप्तानगंज के तहसीलदार विजय नारायण सिंह ने 15 दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


इस दौरान हो रही बरसात में भी आंदोलनकारी धरनास्थल पर जमे रहे। जिले की सेवरही, ढाढ़ा, खड्डा और कप्तानगंज की चीनी मिलों पर प्रथम किस्त का 230 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। रामकोला की चीनी मिल ने अपने प्रथम किस्त का संपूर्ण भुगतान कर दिया है। चार चीनी मिलों पर बकाए गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूनियन के कार्यकर्ता दिन के 11 बजे से ही कप्तानगंज स्थित चीनी मिल गेट पर पहुंचने लगे। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में यूनियन के लोगों ने दिन के करीब एक बजे से चीनी मिल के गेट पर धरना शुरू किया। यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि चार बजे तक सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो वे चीनी मिल के मुख्य द्वार में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि चीनी की कीमत आसमान छूने लगा है, और मिलें किसानों का रुपया दबाए बैठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में स्थित ढाढ़ा, कप्तानगंज, खड्डा और सेवरही स्थित चीनी मिलों पर प्रथम किस्त का ही  69.27 करोड़ बकाया है। जबकि शर्त के अनुसार चीनी मिल बंद होने के 15 दिन के भीतर गन्ना मूल्य के दूसरी किस्त का भुगतान हो जाना चाहिए।

उधर, धरनास्थल पर वक्ता बोल रहे थे, इसी दौरान बरसात शुरू हो गई, लेकिन यूनियन के लोग बरसात में धरनास्थल पर जमे रहे। बरसात थमते ही करीब चार बजे कप्तानगंज के तहसीलदार विजय नारायण सिंह, कसया के सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक डीडी पांडेय आदि धरनास्थल पर पहुंचे।

तहसीलदार ने चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक से वार्ता के बाद आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान शुरू करा दिया जाएगा। तब जाकर यूनियन के नेता माने और धरना समाप्त किया। हालांकि यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी आश्वासन के अनुरूप भुगतान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।


इस दौरान यूनियन के प्रदेश महासचिव रमाकांत तिवारी, जिला प्रभारी गुलबदन यादव, बद्री कुशवाहा, श्रीराम सिंह, गणेश शंकर शुक्ला, राकेश, रामऔतार, राजकुमार, रमजान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed