{"_id":"697a7998b52d0da0db0ba4bb","slug":"the-queen-of-thailand-offered-an-umbrella-to-the-buddha-statue-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-153601-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: थाईलैंड की रानी ने बुद्ध प्रतिमा पर छतरी चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: थाईलैंड की रानी ने बुद्ध प्रतिमा पर छतरी चढ़ाई
Thu, 29 Jan 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध की प्रतिमा पर छतरी चढ़ातीं थाईलैंड की रानी। सोशल मीडिया
कसया। थाईलैंड की रानी चखुन फ्रा सुनीनाथा बिलासकल्याणी बुधवार को कुशीनगर स्थित थाई मोनास्ट्री में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचीं। यहां कुछ देर आराम करने के बाद वह परिसर में ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस बीच थाईलैंड के नौवें महाराजा रहे राम भूमिबोल अदुल्यदेज की प्रतिमा के समक्ष पूजा की।
पूजा के बाद उपोसथ हाल में बुद्ध की प्रतिमा पर छतरी चढ़ाई। बिलासकल्याणी ने थाई चैत्य की भी पूजा की और परिसर में पौधरोपण किया। अभी थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकॉन हैं। रानी बृहस्पतिवार को सुबह महापरिनिर्वाण मंदिर और रामाभार स्तूप का पूजन व दर्शन करेंगी। इसी क्रम में वह थाई क्लीनिक का निरीक्षण भी करेंगी।
इससे पूर्व बिलासकल्याणी के वाहनों का काफिला जब गुजरा तो उनके स्वागत के लिए बुद्ध मंदिर पर सड़क के दोनों किनारे खड़े बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भारत और थाई का राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर स्वागत किया। उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान डॉ. फ्रा बोधियांग, डॉ. पी खोमशान, फ्रा सोम पोंग, फ्रा सोंग क्रा, तहसीलदार धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।