फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Queen of Thailand offered a robe to the reclining Buddha statue in Kushinagar.

Kushinagar News: थाईलैंड की रानी ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर, विश्व शांति की कामना की

Thu, 29 Jan 2026 11:42 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 29 Jan 2026 11:42 AM IST
सार

महापरिनिर्वाण मंदिर से रानी अपने दल के साथ रामभार स्तूप पहुंचीं। यहां एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। रानी ने रामभार स्तूप परिसर में करीब आधे घंटे से अधिक समय बिताया।

विज्ञापन
The Queen of Thailand offered a robe to the reclining Buddha statue in Kushinagar.
पूजा अर्चना करतीं थाईलैंड की रानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंची थाईलैंड की रानी चखुन फ्रा सुनीनाथा बिलासकल्याणी अपने 70 सदस्यीय टीम के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंची। वहां बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व शांति की कामना की।

विज्ञापन


रानी सुबह लगभग 07:30 बजे थाई मोनेस्ट्री से निकलकर सीधे महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचीं। यहां 07:40 बजे से विशेष पूजा एवं चीवर दान कर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद रानी 08:11 बजे मंदिर परिसर से बाहर निकली। महापरिनिर्वाण मंदिर से रानी अपने दल के साथ रामभार स्तूप पहुंचीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

यहां एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। रानी ने रामभार स्तूप परिसर में करीब आधे घंटे से अधिक समय बिताया। पूजा कार्यक्रम का संचालन बौद्ध भिक्षु फ्रा सोमदेज द्वारा कराया गया।

थाईलैंड की रानी बुधवार को 70 सदस्यीय दल के साथ सड़क मार्ग से सारनाथ से कुशीनगर पहुंचीं थीं। उनके आगमन से पूर्व थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री बोरवॉर्नसाक युवान्नो दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे थे और स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहे। देर शाम को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने थाई मोनास्ट्री पहुंचकर रानी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। दिन में थाई क्लिनिक का भी भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed