फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The procession will take out today in golden chariots

Kushinagar News: स्वर्ण आभायुक्त रथों से आज निकलेगी शोभायात्रा

Fri, 23 Feb 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The procession will take out today in golden chariots
पकवा इनार (कुशीनगर)। वाट थाई कुशीनारा छर्लमराज थाई मंदिर की ओर से तीन दिवसीय भव्य बुद्ध धातु शोभा यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। यहां के मोनास्ट्री, मंदिर, धर्मशाला और विभिन्न देशों के पर्यटक भाग ले रहे हैं। समापन 24 फरवरी को रामाभार स्तूप पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा। शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


थाई मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश त्रिपाठी ने कहा कि बुद्ध धातु शोभायात्रा से विश्व को जागृत करना है। विश्व में शांति कायम हो इसके लिए शांति पाठ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। माघ पूर्णिमा का महत्व भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन उन्होंने वैशाली में अपने शिष्य से कहा था कि तीन माह बाद पूर्णिमा को कुशीनगर में वे महापरिनिर्वाण को प्राप्त होंगे। थाईलैंड के पहुंचे अतिथि पोंग्रिथ श्रीस्मिथ ने कहा कि कुशीनगर में पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं और सफाई देखकर काफी खुश हूं। कुशीनगर अब तेजी से विकसित होकर विश्व में ख्याति और प्रसारित हो रहा है। म्यांमार बुद्ध विहार के मीडिया प्रभारी टीके राय ने बताया कि इस दौरान स्थानीय 31 स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। उनके तरफ से बुद्ध धातु शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाया जाएगा। अंबिकेश त्रिपाठी ने बताया कि पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा के दूसरे दिन 23 फरवरी को दोपहर बाद करीब दो बजे से थाई मंदिर परिसर से भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हथुआ नरेश मृगेंद्र प्रताप साही और उनकी पत्नी पूनम साही सपरिवार शिरकत करेंगे। इसके अलावा थाईलैंड के उद्योगपति पोंग्रिथ श्री स्मिथ, बौद्ध भिक्षु, अनुयाई, उपासक-उपासिकाएं व 30 नृत्य कलाकार भी होंगे। कलाकार थाई मंदिर से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर तक पैदल रथों,हाथी घोड़े के बीच नृत्य करते रहेंगे। इस पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा का समापन 24 फरवरी की सुबह आठ बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर से शुरू होकर रामाभार स्तूप परिसर की परिक्रमा के बाद विशेष पूजा-अर्चना से होगी।
विज्ञापन


0

सफाई और पेयजल का रहेगा प्रबंध
थाई मंदिर से शुक्रवार कै निकलने वाले पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा में नगरपालिका साफ सफाई समेत पेयजल का प्रबंम्करेगी। ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र ने जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश त्रिपाठी से शोभायात्रा की जानकारी लेकर मुकम्मल इंतजाम का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी, विवेक गोंड, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



0
मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर हुई पूजा-अर्चना
15वीं पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा से पूर्व बृहस्पतिवार की सुबह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में थाई बौद्ध भिक्षुओं और पर्यटकों समेत अनुयायियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। बुद्ध वंदना के साथ छठी शताब्दी की लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की परिक्रमा की। इस दौरान फ्रा सोमपोंग, फ्रा सोंगक्रान, फ्रा जित्तिफ़न, पोंग्रिथ श्रीस्मिथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed