फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The procession was welcomed amidst the tunes of the shehnai

शहनाई की धुनों के बीच बरात का हुआ स्वागत

Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The procession was welcomed amidst the tunes of the shehnai
शहनाई की धुनों के बीच बरात का हुआ स्वागत
विज्ञापन

नवनिकेतन ज्ञान स्थली पर 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। नवनिकेतन ज्ञान स्थली तुर्कपट्टी में बृहस्पतिवार देर शाम सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजकों ने बैंडबाजा और शहनाइयों की धुन के बीच बरातियों का माला पहनाकर स्वागत किया। सभी जोड़ों ने अपने-अपने जीवन साथी को वरमाला पहनाकर साथ निभाने का वचन लिया।
केडी शाही जन जागृति संस्थान नवनिकेतन नगर तुर्कपट्टी के परिसर में लगातार 20वें वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। विवाह में कन्याओं के आने का क्रम बुधवार दोपहर से ही शुरू हो गया था। शाम सात बजे सभी 21 जोड़ों की बरात निर्धारित पंडाल से निकली। क्षेत्र से बड़ी संख्या में आई महिलाओं के मंगलगीत के बीच सामूहिक विवाह के आयोजकमंडल पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल, सुधीर शाही, शैलेंद्र दत्त शुक्ल तथा विक्रम अग्रवाल ने माला पहनाकर दूल्हे और बरातियों का स्वागत किया। आयोजकों ने सभी बरातियों को उनके निर्धारित पांडाल तक पहुंचाया और नाश्ता तथा भोजन कराया। उसके बाद आशीर्वाद और उपहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाल जोड़ों में सजी दुल्हनों ने जैसे ही अपने जीवन साथियों के गले में माला पहनाई तो पूरा पांडाल तालियों की ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने पुष्पार्चन कर विवाह सूत्र में बंध रहे सभी नवजोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बारातियों और घरातियों के स्वागत एवं मनोरंजन के लिए मैतुल मस्ताना, मनीष और उनके साथियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. अरुण गौतम, डॉ. सीबी सिंह, अवध तुलस्यान, सुमित रुंगटा, अरुण गौतम, सीबी सिंह, अवध तुलस्यान, नवीन शाही, मुन्ना शाही, धीरज श्रीवास्तव, नित्यानंद पांडेय, अमित शाही, एसओ तुर्कपट्टी जेपी पाठक सहित अधिक संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
ये बंधे सात बंधन में
अर्पणा संग पंकज, जायदा खातून संग गयासुद्दीन, उमरावती संग राजकुमार, संजना संग कैलाश, नीरज संग शिवमंगल, पूनम संग संजय, जुबेदा खातून संग मुमताज, इंदु संग अरविंद, संतरा संग अजीत, माया संग कमलेश, सुभावती संग राकेश, सुशीला संग संजय, गुड़िया संग अनूप, अंजली संग नागेंद्र, चांद कुमारी संग कौशल, प्रीति संग छोटे, सरोज संग राजा, नेहा संग दयानंद और सुनीता संग बबलू।

कुरान की आयतों के साथ मंत्रोचारण भी
तुर्कपट्टी। कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान मौलवी सदरेआलम ने जब कुरान की आयतें पढ़ना शुरू किया तथा पंडित बबलू मिश्र ने वेद मंत्र पढ़ा तो लोगों ने भारत माता की जय बोलकर माहौल में शमा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed