फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The procession marks removed

निशान शोभा यात्रा निकाली गई

Sat, 21 May 2016 11:43 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 21 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 The procession marks removed
मारवाड़ी समाज ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। मारवाड़ी समाज की अगुवाई में शनिवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। राधा-कृष्ण सहित हनुमान जी की मनोहर झांकी सजायी गई थी। शनिवार को सुबह दस बजे खड्डा स्थित हनुमान मंदिर के पास काफी संख्या में मारवाड़ी समाज के महिलाओं व पुरुषों के साथ  क्षेत्र के लोग जुटे।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर से निशान यात्रा शुरू हुई। यात्रा में शामिल लोग ध्वजा लेकर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनोहारी नृत्य करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया।
विज्ञापन


भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की झांकी सजाई गई थी। यात्रा हनुमान चौक से आजाद चौक, फलमंडी, गल्ला मंडीए होते हुए थाना चौक, रेलवे रोड होकर सुभाष चौक, पुराना बस स्टैंड होकर मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस यात्रा में सुरेश अग्रवाल, डॉ. नीलेश मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, राजकुमार डालमिया, राजू तुलस्यान, शशि डालमिया, नवीन, विश्वनाथ, अजय, अमरचंद, विजय, सूरज, रमेश, मोना देवी, मंजू, किरण, अनिल, राहुल, निखिल सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed