फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The process of land selection for the rocket launch pad has begun, five platforms will be built

Kushinagar News: राॅकेट लांच पैड के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू, बनाए जाएंगे पांच प्लेटफाॅर्म

Thu, 17 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The process of land selection for the rocket launch pad has begun, five platforms will be built
जंगलीपट्टी में ग्रामीणों से बात करती राजस्व विभाग की टीम। संवाद       
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में गंडक नदी के किनारे अक्टूबर अथवा नवंबर में इसरो व इन स्पेस की तरफ से मॉडल राकेट्री केनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन की तरफ से राकेट लांच पैड के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिन्हित भूमि पर 45/10 फुट के पांच स्थायी प्लेटफाॅर्म बनाए जाएंगे। जिसका राकेट लांचिंग के लिए दीर्घकालिक उपयोग किया जाएगा। देवरिया सांसद शशांक माणि त्रिपाठी के प्रयास से युवाओं में स्पेस टेक्नोलाॅजी को बढ़ावा देने के लिए जंगलीपट्टी गांव में गंडक नदी के किनारे 14 व 15 जून को इसरो के वैज्ञानिकों ने दो राकेटों व कैन साइज उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच कराया था। इसमें तीनों विंग के वैज्ञानिकों के साथ सांसद, डीएम, सीडीओ, एसडीएम सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने घोषणा की थी कि डिपार्टमेंट आफ स्पेस के तहत कार्यरत तीनों विंग इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया कंपनी की तरफ से गंडक नदी के किनारे अक्तूबर या नवंबर में इन स्पेस मॉडल राकेट्री केनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के छह सौ से अधिक छात्र भाग लेकर डिजाइन किए गए राकेटों व कैन साइज के उपग्रहों को लांच करेंगे।
विज्ञापन

अपने स्पेस टेक्नोलाॅजी के हुनर को प्रदर्शित करेंगे। उसी आयोजन को लेकर और शासन के निर्देश पर तमकुहीराज तहसील प्रशास ने राकेट लांचिंग पैड के निर्माण के लिए जंगलीपट्टी व पिपराघाट स्थित गंडक नदी के किनारे भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसरो की तरफ से जारी प्रपत्र के अनुसार इसके लिए 45/10 फुट के पांच स्थायी लांचिंग पैड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका दीर्घकालिक उपयोग किया जाएगा। इसके तहत बुधवार को सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी व राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता की देखरेख में राजस्व कर्मचारियों की एक टीम पिपराघाट व जंगलीपट्टी पहुंची और गंडक नदी के किनारे लांचिंग पैड के निर्माण को लेकर सरकारी भूमि की तलाश की। राजस्वकर्मियों का कहना है कि सरकारी भूमि की रिपोर्ट से तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। प्रशासन का जो आदेश होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा। इस दौरान हल्का लेखपाल प्रमोद यादव, अभिषेक शुक्ल, ललन सिंह, रामाधार सिंह, ध्रुव निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed