फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The police were stalling; the post-mortem was conducted at midnight following the DM's order.

Kushinagar News: पुलिस कर रही थी टाल-मटोल, डीएम के आदेश पर आधी रात में हुआ पोस्टमार्टम

Thu, 27 Aug 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The police were stalling; the post-mortem was conducted at midnight following the DM's order.
डिबनी बंजरवा। माधोपुर बुजुर्ग कट पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मंगलवार शाम स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत के बाद डीएम के आदेश पर आधी रात को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पहले पुलिस टाल-मटोल कर रही थी। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार रात दो बजे पुलिस ने परिजनों को दोनों शवों को सौंप दिया। घायल छात्रा का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा हैं। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अराजीपुर बोधाछापर निवासी निशा कुमारी (22) पुत्री ओमप्रकाश, पड़ोसी गांव सुकदेवपट्टी की अनामिका (22) पुत्री हरेंद्र और तमकुहीराज थाना क्षेत्र के छपरा अहिरौली निवासी आलिशा खातून (23) पुत्री साहब हुसैन क्षेत्र के एक निजी महाविद्यालय में बीए में पढ़ती थीं। मंगलवार को करीब 3:40 बजे तीनों छात्राएं स्कूटी से कॉलेज से घर लौट रही थीं। हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग शिव मंदिर के पास कट से दूसरी लेन में ले जाने के दौरान बिहार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक कार ने पहले स्कूटी फिर एक बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी सवार निशा, अनामिका, आलिशा और बाइक सवार राजस्थान के सीकर निवासी होटल कर्मचारी कमलेश (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें निशा और अनामिका की मौत हो गई। घायल छात्रा आलिशा और होटलकर्मी कमलेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बुधवार को चिकित्सकों ने आलिया के खून आदि के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। परिजन गुलाब हुसैन ने बताया इलाज के दौरान चिकित्सकों ने आलिया को खतरे से बाहर बताया है। कुछ जांच के लिए खून आदि पैथॉलाजी भेजा गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
ओवरब्रिज बनाने की उठी मांग
कुशीनगर। हाईवे स्थित कट से सड़क पार करते वक्त हादसे में दो छात्राओं की मौत के बाद यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि माधोपुर बुजुर्ग कट के समीप सड़क पार करते वक्त अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर माधोपुर बुजुर्ग शिव मंदिर के समीप बने कट पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर लतवा बाजार में ओवरब्रिज बनाने के लिए केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। केंद्रीय मंत्री ने हाईवे के सिक्स लेन के बाबत डीपीआर तैयार होने के बाद उचित उपाय करने का आश्वासन दिया था।
0
माधोपुर बुजुर्ग शिव मंदिर के समीप बना कट सर्वाधिक व्यस्त कट हैं। इस कट से प्रतिदिन स्कूली वाहनों के अलावे सैकड़ों वाहन और हजारों लोग सड़क पार करते हैं। हादसों को रोकने के लिए जागरूकता की आवश्यकता हैं। -रामप्रवेश कुमार, माधोपुर बुजुर्ग

सड़क हादसे को कम करने के लिए माधोपुर बुजुर्ग कट के समीप ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी हैं। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद हादसों पर नियंत्रण संभव हैं। -रामजीत चौहान, माधोपुर बुजुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed