{"_id":"69051d6f80451fb5420a5249","slug":"the-police-officer-who-does-not-listen-to-the-complaint-will-be-summoned-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148158-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फरियाद नहीं सुनने वाले थानेदार होंगे तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फरियाद नहीं सुनने वाले थानेदार होंगे तलब
Sat, 01 Nov 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों को टालने वाले थानाध्यक्ष की अब जवाबदेही तय होगी। एसपी कार्यालय तक आने वाली शिकायतों की सूची बनाई जा रही है, जिस थाने से अधिक शिकायतें आएंगी, वे थानाध्यक्ष एसपी कार्यालय में आकर समस्या का निस्तारण करेंगे।
शिकायकर्ताओं से ली गई फीडबैक में पता चला है कि अधिकतर थानाध्यक्ष शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके बाद एसपी ने यह आदेश जारी किया है। जिले के अधिकतर थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनने और निस्तारण करने में थानाध्यक्ष रुचि नहीं ले रहे हैं और असंतुष्ट होकर फरियादी एसपी के पास पहुंच रहे हैं।
ऐसे थानों से पहुंचे वाली शिकायतों की संख्या रजिस्टर में दर्ज एसपी कार्यालय में हो रहा है। जिस थानों से अधिक शिकायत एसपी कार्यालय तक पहुंच रही है। उन थानाध्यक्ष को एसपी कार्यालय में बुलाकर निस्तारण कराएंगे। इसकी जानकारी थानाध्यक्षों को भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
कार्यालय में फरियादियों की संख्या बढ़ते और फीडबैक लेने के बाद एसपी ने यह निर्देश दिया है। एसपी की गोपनीय तरीके से कराए गए जांच में पता चला कि अधिकांश थानों पर आने वाले फरियादियों को सुनने के बजाए सिपाहियों के पास भेज दिया जा रहा है, जो फरियादियों को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं।