{"_id":"659c493361807e5d0c055d96","slug":"the-platform-of-babu-genda-singhs-statue-broke-due-to-the-collision-of-a-truck-loaded-with-ballast-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10667-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गिट्टी लदे ट्रक की ठोकर से बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा का चबूतरा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गिट्टी लदे ट्रक की ठोकर से बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा का चबूतरा टूटा
Tue, 09 Jan 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
किसान पीजी कालेज सेवरही चौराहे पर बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा टूटने पर नाराजगी जताते भाजपा जिला
तमकुहीरोड। किसान पीजी काॅलेज सेवरही चौराहा पर लगा स्वतंत्रता सेनानी बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा का चबूतरा और छतरी रविवार की रात करीब दो बजे मिर्जापुर से आ रहे गिट्टी से लदी ट्रक की ठोकर से टूट गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों ने नाराजगी जताई, बाद में ट्रक के स्वामी ने उसके निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
सेवरही के किसान पीजी काॅलेज चौराहे पर सेवरही के पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने 15 नवंबर 2006 को क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद व विधायक रहे बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा लगवाई थी। रविवार की रात करीब दो बजे मिर्जापुर से आ रहे गिट्टी से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे प्रतिमा के नीचे बना चबूतरा और छतरी टूट गई। ट्रक के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गश्त कर रही सेवरही पुलिस ने ट्रक को किनारे खड़ा कराया।
सूचना मिलते ही देवरिया के सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, बाबू गेंदा सिंह विचार मंच के संयोजक अवधेश राय, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, संजय राय, पारसनाथ सिंह आदि मौके पर पहुंचे। उसके बाद मिर्जापुर के ट्रक स्वामी से बात हुई, तो उसने अपने प्रतिनिधि के रूप में गिट्टी के सप्लायर एक व्यक्ति को मौके पर भेज दिया। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में दोनों पक्षों और ट्रक स्वामी से भी फोन पर बातचीत हुई। इसमें सहमति बनी कि ट्रक मालिक पुनः मूर्ति स्थापना में होने वाले दो लाख के खर्च को वहन करेंगे। इसके बाद उन्होंने दो लाख रुपये दिने के लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।