{"_id":"66b2ae03e287d3a7020a7404","slug":"the-person-who-blackmailed-by-showing-obscene-photos-reached-the-jail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121171-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अश्लील फोटो दिखा ब्लैकमेल करने वाला पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अश्लील फोटो दिखा ब्लैकमेल करने वाला पहुंचा हवालात
Wed, 07 Aug 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दोस्त की पत्नी का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करना आरोपी को महंगा पड़ गया। पत्नी बनकर पति ने जब व्हाट्सएप पर चैटिंग की तो उसने पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की दोस्ती थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के युवक से थी। उसका घर पर आना-जाना था। एक दिन आरोपी दोस्त के मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन किया। फोन दोस्त की पत्नी ने रिसीव किया। इसके बाद आरोपी अंजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज करने लगा। व्हाट्सएप नंबर के डीपी पर आरोपी एक आईपीएस अफसर का फोटो लगा रखा था। पूरी बात पत्नी ने पति को बताई।
पति ने पत्नी बनकर जब आरोपी को व्हाट्सएप पर मैसेज किया तो आरोपी ने फोटो भेजने को कहा। पति ने उसकी मानसिकता जानने के लिए अपनी पत्नी का फोटो भेज दिया। तब आरोपी को विश्वास हो गया कि महिला प्यार में फंस गई। आरोपी मिलने के लिए दबाव बनाने लगा, ऐसा नहीं करने पर फोटो को एडिट कर व्हाट्सएप पर भेजा और धमकी दी कि नहीं मिलोगी तो सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। पीड़ित पति खड्डा थाने पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि ऐसी हरकत करने वाला पीड़ित का दोस्त है। केस दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बसडीला गांव निवासी आरोपी हसन का चालान किया गया। एसडीएम कोर्ट से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।