{"_id":"5787da024f1c1b1b0813fc3b","slug":"the-performance-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में राशन कार्ड बनाने व राशन वितरण में धांधली तथा पुलिस की सह पर कच्ची शराब बिकने का आरोप लगाते हुए महिला मोर्चा के बैनर तले तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला चौधरी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव से लेकर कप्तानगंज कस्बे तक में राशनकार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। कोटेदारों ने कुछ लोगों को यूनिट बढ़ा दिया है जबकि वास्तविक लोगों का नाम राशनकार्ड से काट दिया गया है। कार्ड बनाने के लिए कोटेदार रुपया मांग रहे हैं। राशन वितरण में भी धांधली जोरों पर है। महिलाओं ने क्षेत्र में पुलिस की सह पर कच्ची शराब का धंधा चलने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान रामबहादुर चौधरी, उर्मिला देवी, सावित्री, परमा, समराजी, आरती, रुमाली, ऊषा, हेमंती, ध्रुपति, राजमती, चंद्रावती, इसरावती, गुलाब, फूलबदन, बसंता, नरसिंह, श्यामसुंदर, दयाशंकर, श्रीराम, गोपाल, सुरेश, प्रदीप सिंह, मुकेश, अनिल, द्रोपती, सुभागी, शशिकली, उर्मिला, चंद्रावती, सरस्वती, सीता आदि मौजूद थीं।