{"_id":"63309ffb77a12c09a92554d4","slug":"the-patient-s-body-was-lying-on-the-bed-in-the-ward-kushinagar-news-gkp451778847","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: वार्ड में बेड पर पड़ा था मरीज का शव, भाजपा नेताओं की सूचना पर सक्रिय हुए सीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: वार्ड में बेड पर पड़ा था मरीज का शव, भाजपा नेताओं की सूचना पर सक्रिय हुए सीएमएस
Mon, 26 Sep 2022 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:50 AM IST
सार
सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि शनिवार रात में देवरिया जिले के भटनी निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। वह फालिज का मरीज था। रविवार को दिन के लगभग सवा एक बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती एक मरीज का शव रविवार को बेड पर पड़ा था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने उसे नहीं हटवाया। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मरीजों को फल बांटने दोपहर में भाजपा नेता पहुंचे तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। बाद में सीएमएस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
देवरिया जिले के भटनी निवासी 60 वर्षीय जगरनाथ को शनिवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह फालिज का मरीज था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। दोपहर में करीब डेढ़ बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर फल बांटने पहुंचीं तो लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसकी सूचना देने के लिए सीएमओ और सीएमएस को फोन किया गया, लेकिन बात न हो पाने पर डीएम को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि शनिवार रात में देवरिया जिले के भटनी निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। वह फालिज का मरीज था। रविवार को दिन के लगभग सवा एक बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन