फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The path of laying pipes for water supply in Islamnagar has become easier.

Kushinagar News: इस्लामनगर में जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाने की राह हुई आसान

Tue, 19 May 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The path of laying pipes for water supply in Islamnagar has become easier.
मगहर में पाइपलाइन बिछाने के लिए निरीक्षण करते अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत मगहर के गांधी आश्रम वार्ड अंतर्गत रेलवे लाइन के दक्षिण मोहल्ला इस्लाम नगर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र को अब जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए रेलवे से अनुमति मिलने के बाद अब रेलवे पुलिया के नीचे से पाइपलाइन बिछाकर इस्लाम नगर तक पेयजल पहुंचाया जा सकेगा।
मगहर का मोहल्ला इस्लाम नगर रेलवे लाइन के दक्षिण में बसा है। बीच में रेलवे लाइन होने के कारण अब तक मोहल्ले में पेयजल के लिए पाइपलाइन नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

इससे मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पूर्व चेयरमैन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। नगर पंचायत चेयरमैन अनवरी बेगम द्वारा भी जल निगम से लगातार पत्राचार एवं अनुरोध किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जल निगम ने पूर्वोत्तर रेलवे से मगहर स्टेशन के पश्चिमी छोर पर जल निकासी के लिए बनी पुलिया के नीचे से पाइपलाइन ले जाने की अनुमति मांगी थी।
रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद जल निगम के सहायक अभियंता अरविंद कुमार यादव एवं अवर अभियंता मेराज अहमद के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने मौके पर पहुंचकर पेयजल लाइन ले जाने के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही प्रस्तावित कार्य का जायजा भी लिया।

मोहल्ले के अशफाक अहमद, इजहार अहमद, हाफिज रिजवान, असगर अली, आबिद अली, जुबेर अहमद, आफाक अहमद, मोहम्मद इलियास आदि लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछने के बाद इस्लाम नगर के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed