फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Padrauna team reached the semi-finals by defeating Shahjahanpur by 77 runs.

Kushinagar News: शाहजहांपुर को 77 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पडरौना की टीम

Fri, 26 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Padrauna team reached the semi-finals by defeating Shahjahanpur by 77 runs.
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से स्वर्गीय कृष्णा साहा व स्वर्गीय विमलेश मल्ल की स्मृति में 18वें वर्ष आयोजित ऑल इंडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को ग्रुप-बी का दूसरा क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। इसमें पडरौना क्रिकेट क्लब की टीम ने चौधरी क्रिकेट एकेडमी शाहजहांपुर को 77 रन से पराजित कर सेमीफाइन मैच में जगह बनाई। पडरौना की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल करने वाले दिग्विजय यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पडरौना के कप्तान कृष्णा रावत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पडरौना की तरफ से अमन तिवारी और गोविंद यादव सलामी बल्लेबाज के रूप में आए। लेकिन, 10 रन के स्कोर पर गोविंद के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके बाद खेलने आए चंदन गौड़ भी 10 रन के ही स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चले गए। सलामी बल्लेबाज रहे अमन और दिग्विजय ने पारी को संभाला और एक अच्छी साझेदारी की बदौलत टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। अमन तिवारी का जब विकेट गिरा तो मल्लू चौरसिया ने टीम को मजबूती प्रदान की। निर्धारित 25 ओवर के मैच में पडरौना की टीम ने आठ विकेट खोकर 176 रन बना सकी। इसमें मल्लू चौरसिया ने 33 गेंदों में 43 रन, अमन तिवारी ने 36 गेंदों में 40 रन, दिग्विजय ने 44 गेंदों में 37 रन, सुजीत ने 19 गेंदों में 28 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, शाहजहांपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मंजीत ने चार, कुणाल ने दो, इजमाम और दिपांशु ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की शुरुआत ठीक नहीं रही। 73 रन के स्कोर पर ही शाहजहांपुर के सात विकेट गिर गए और खेल के 14वें ओवर में पूरी टीम 99 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसमें शाहिद ने 20 गेंदों में 28 रन, अनुभव ने आठ गेंदों में 12 रन, इजमाम ने नौ गेंदों में 11 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक को भी हासिल नहीं कर सका। पडरौना की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिग्विजय ने चार, सुजीत ने तीन, मल्लू, किशन और शिवेंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार विकेट लेकर 37 रनों की पारी खेलने वाले पडरौना के आलराउंडर दिग्विजय यादव को कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर अफरोज राजू और अतुल राव रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी व अरशद राज ने की। स्कोरिंग अभिषेक गैरी व डिजिटल स्कोरिंग जीतू ने किया। भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. अरूण श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य कुंदन सहाय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed