फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The pace of improvement in the field of education increased

Kushinagar News: शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की रफ्तार बढ़ी, कुछ काम हुए, कुछ रह गए अधूर

Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The pace of improvement in the field of education increased
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की रफ्तार बढ़ी, कुछ काम हुए, कुछ रह गए अधूर
विज्ञापन

- पांच परिषदीय स्कूलों को मिला भवन, कस्तूरबा विद्यालयों को मिलेगा हॉस्टल
- कस्तूरबा विद्यालयों में होगी इंटर की पढ़ाई
पडरौना। वर्ष 2022 में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां मिलीं। अप्रैल से अब तक जिले के 12 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं के कक्ष और पांच निजी माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता मिली है। सभी ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा विद्यालयों में आने वाले शैक्षिक सत्र में इंटर की पढ़ाई होगी। शिक्षा के स्तर में सुधार की कोशिश लगातार जारी है। स्कूलों में जरूरत के हिसाब से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, कुछ काम पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ अभी बाकी हैं।
प्राइवेट विद्यालयों को मात देने के लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत बाउंड्रीवाल, फर्श टायलीकरण, मल्टीपल हैंडवाश समेत 18 पैरामीटर पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत जिले के 80 परिषदीय विद्यालयों में निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। इन विद्यालयों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कुल 12 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा जिले के तीन प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण शुरू करा दिया गया है। जनवरी के अंत तक इन सभी भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराकर विभाग को हैंडओवर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में जिले के सभी 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को उच्चीकृत कर वहां इंटर की पढ़ाई कराने की योजना है। इसके लिए जिले के सभी 14 कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास का निर्माण शुरू करा दिया गया है। नौ विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। तीन ब्लॉकों को छोड़ अन्य ब्लॉकों के विद्यालय में नामांकित छात्राओं को पास के तत्काल हॉस्टल सुविधा देकर नजदीक के एडेड स्कूल में नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांच स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित माध्यमिक विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से मान्यता मिली है। सरस्वती इंटर कॉलेज तमकुहीरोड, जाकिर अली एकेडमी, पिपरा जटामपुर, ऑक्सपोर्ड इंटनशेनल स्कूल, सरस्वती इंटर कॉलेज कुबेरस्थान, बुद्ध इंटर कॉलेज हरपुर, मौलाना अब्दुल कलाम हाईस्कूल, ब्रम्हदेव मेमोरिया समेत करीब दस माध्यमिक विद्यालयों को हाईस्कूल व इंटर की मान्यता मिली है।
-----
सभी माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ ही नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। जिले में माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष करीब दस प्राइवेट माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता की संस्तुति की गई है।

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर
------
परिषदीय विद्यालयों में नामांकित बच्चों का अधिगम बेहतर हो इसके लिए शासन की तरफ से निपुण भारत मिशन योजना संचालित है। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षक अलग से काउंसिलिंग कर उसके अधिगम में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं।
- डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed