फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The outbreak of conjunctivitis increased due to heat and humidity, people are worried

Kushinagar News: गर्मी और उमस से बढ़ा कंजंक्टिवाइटिस का प्रकोप, लोग परेशान

Tue, 10 Jun 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of conjunctivitis increased due to heat and humidity, people are worried
पडरौना। गर्मी और उमस बढ़ी है। इसकी वजह से लोगों को आंखों में दिक्कत हो जा रही है। कंजंक्टिवाइटिस की चपेट में आ रहे हैं। आंख से किचड़,पानी आने के साथ ही कई तरह की परेशानी हो रही है। यह बीमारी पीड़ित से दूसरे लोगों में फैलती है। मेडिकल कॉलेज में इस बीमारी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों रोजाना करीब 50 से 60 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसे ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पारा चढ़ रहा है। इसकी वजह से गर्मी बढ़ी है। बीच-बीच में बारिश भी हो जा रही है। इससे उमस से भी लोग परेशान हैं। इस मौसम में वायरस बढ़ते हैं। थोड़ी सी लापरवाही से सेहत पर असर पड़ रहा है। वायरल इंफेक्शन की चपेट में लोग आ रहे हैं, जिससे नेत्र रोग से पीड़ित हो जा रहे हैं। आंख में लाली हो जा रही है। किचड़ आ रहा है। साथ ही पानी भी आ रहा है। इसके अलावा आंख चिपक जाती है। इससे पीड़ित होने पर दवा के साथ सावधानी बरतनी जरूरी होती है। आंख के बार-बार छूने से बीमारी बढ़ जाती है। पीड़ित की रुमाल व कपड़ा के प्रयोग करने से चपेट में आने की संभावना रहती है। इस समय मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों संख्या बढ़ी है। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed