{"_id":"69693d57d33873bdf0045024","slug":"the-number-of-patients-with-itching-has-increased-during-the-winter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152811-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठंड में खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठंड में खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी
Fri, 16 Jan 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित मेडिकल काॅलेज के चर्म रोग विभाग में इन दिनों खुजली व शुष्क त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सौ में से करीब 40 मरीज इसी के पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ ही उन्हें सफाई पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम के उतार चढ़ाव के चलते करीब एक सप्ताह से चर्म रोग विभाग में सबसे ज्यादे खुजली और शुष्क त्वचा के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर उनका उपचार करने के अलावा बचाव के लिए साफ-सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं। चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. ममता यादव ने बताया कि रात में जब लोग सोने के लिए जा रहे हैं पूरी रात बदन में खुजली हो रही है और दाने निकल आ रहे हैं। सामान्य तौर पर दवा खाने पर ठीक हो जा रहा है, लेकिन फिर से हो जा रहा है।
यह छुआछूत की बीमारी है। एक से दूसरे व्यक्ति में यह तेजी से फैलती है। शुष्क त्वचा की बीमारी में त्वचा रूखा हो जाता है और खुजली होने लगती है। सफाई रखकर इस दिक्कत से बचा जा सकता है, लेकिन अधिक ठंड की वजह से लोग इस पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में स्केबीज अर्थात खुजली की बीमारी होती है। इस बार कुछ ज्यादा ही मरीजों में यह देखने को मिल रही है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में काफी तेजी से फैलती है। इसलिए एक दूसरे के कपड़े व बिस्तर का प्रयोग न करें।