{"_id":"68c080b918fabca9bc0a3f12","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-high-fever-and-vomiting-and-diarrhea-is-increasing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145041-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेज बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ रही तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेज बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ रही तादाद
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में होने वाले बदलाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इस समय मेडिकल काॅलेज में तेज बुखार के अलावा उल्टी दस्त के मरीज पहुंच रहे है। जिससे अस्पतालों में भीड बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है।
मेडिकल कालेज में प्रतिदिन 1500 से 1700 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष से बाहर दिखाई दे रही है। प्रतिदिन 40 से 50 मरीज ऐसे पहुंच रहे है। जिनको तेज बुखार, उल्टी दस्त, के अलावा सर्दी खासी की परेशानी है। डॉक्टर बदलते मौसम में सावधान रहने की सलाह दे रहे है।
मेडिकल कालेज में ओपीडी के बाहर कतार में खडी सीमा ने बताया कि बच्चे को बुखार आ रहा है। अपने करीब के अस्पताल में इलाज कराया लेकिन ठीक नहीं हुआ तो मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आए है। मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके राय ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण परेशानी हो रही है। बच्चों में तेज बुखार के अलावा उल्टी दस्त के मरीज तेजी से आ रहे है। बच्चों को बाहर की चीजों को खिलाने से परहेज करें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर मेडिकल कालेज में दिखाए।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरकेे शाही ने बताया कि सभी चिकित्सकों को इलाज व बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए निर्देश दिया गया है। दायित्व निर्वहन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।