फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The number of dilapidated buildings is more than expected

Kushinagar News: उम्मीद से अधिक है जर्जर भवनों की संख्या

Thu, 21 Aug 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The number of dilapidated buildings is more than expected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जर्जर और मरम्मत योग्य विभागीय भवनों पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि उम्मीद से अधिक जिले में जर्जर भवन हैं। उसकी तकनीकी जांच कराकर ध्वस्त कराने और नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया जाए।
डीएम ने कहा कि तकनीकी टीम से जांच कराकर जो भवन जर्जर हैं उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करें। वहीं जो भवन मरम्मत के योग्य हैं। उसके लिए स्टीमेट तैयार कराकर शासन को प्रेषित कर बजट की मांग करें। बैठक में डीडीओ ने बताया कि 14 विकास खंडों में 87 भवन हैं। इसमें टाइप-टू एवं टाइप-तीन के आवास एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास शामिल हैं।
विज्ञापन

डीपीओ ने डीएम को 135 जर्जर भवनों की सूची दी। डीपीआरओ ने 120 भवनों की सूची देते हुए 43 भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में होने की जानकारी दी। इसी तरह पीडब्ल्यूडी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, प्रोबेसन विभाग, लघु सिंचाई, पशु पालन विभाग, होमियोपैथी चिकित्सा विभाग, कृषि, रेशम सहित शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग से जुड़े जर्जर एवं मरम्मत योग्य भवनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद मुख्यालय के सभी विभागों के भवनों का एक कलर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed