फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The number of blood pressure patients has increased, and they are suffering from nosebleeds.

Kushinagar News: बीपी के मरीज बढ़े, नाक से खून आने की समस्या से परेशान

Fri, 02 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The number of blood pressure patients has increased, and they are suffering from nosebleeds.
मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद  
पडरौना। जिले में जारी कड़ाके की ठंड का असर अब लोगों के रक्तचाप पर भी दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें अचानक रक्तचाप बढ़ने के साथ नाक से खून आने की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आके शाही के अनुसार ठंड के मौसम में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इसका असर खासकर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा देखा जा रहा है, हालांकि युवा वर्ग के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में इन दिनों हाई बीपी से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई मामलों में मरीजों को चक्कर आना, सिरदर्द और नाक से खून आने जैसी परेशानी के साथ इमरजेंसी में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि पहले से उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग ठंड में लापरवाही न बरतें। दो दिन के अंदर नाक से खून निकलने वाले लक्ष्ण के 22 मरीज,जबकि रक्तचाप बढ़ने का 72 मरीजों का आकड़ा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराना चाहिए। सुबह और देर रात ठंडी हवा में बाहर निकलने से बचें। नमक और तले-भुने भोजन का सेवन कम करें। पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें। नाक से खून आने या तेज सिरदर्द की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed