फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The notice to bulldoze the house has robbed them of their sleep.

Kushinagar News: घर पर बुलडोजर चलाने के नोटिस ने उड़ाई नींद

Mon, 18 May 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The notice to bulldoze the house has robbed them of their sleep.
दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद
पडरौना/गोरड़रिया। दुदही कस्बा स्थित एनएच की जमीन पर बने 160 मकानों पर बुलडोजर चलाने का एनएचएआई का नोटिस मिलने के बाद प्रभावितों में हड़कंप मचा है। उनकी रात की नींद गायब हो गई है। लोगों का कहना है कि जमीन पर कई पीढ़ी से रह रहे हैं। घर पर बुलडोजर चलने के बाद केवल मकान नहीं बल्कि परिवार के सपने और व्यापार सबकुछ बिखर जाएगा।
विज्ञापन

पडरौना-तमकुहीराज मार्ग दुदही नगर पंचायत के रास्ते गुजरा है। कस्बा में सड़क के किनारे उत्तर और दक्षिण पटरी पर 160 लोगों ने दुकान और मकान बनाकर आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित करते हैं। शिकायत पर जिला प्रशासन की ओर से हुई जांच में सड़क की पटरी पर बने मकान एनएच की जमीन पर मिले हैं। एनएच के अधिकारियों का दावा है कि जो मकान, दुकान बनी है एनएच की जमीन पर बनी हैं। एनएच की जमीन पर बने मकान हटाने की नोटिस मिलने के बाद प्रभावित लोगों की नींद उड़ गई है। उनका कहना है कि वे वहां कई वर्षों से रह रहे हैं। इसी मकान में कई लोगों की तीन पीढ़ी गुजर गई है। इस मकान में पूर्वजों की यादें, उनका बचपन और सपने के अलावा व्यापार सबकुछ बिखर जाएगा।
विज्ञापन

0
पिछले 20 वर्षों से यहां रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। घर टूटने का नोटिस मिलने के बाद पूरा परिवार चिंतित है। इस स्थान से रोजी-रोटी चलती है। नोटिस मिलने से रोजगार के साथ परिवार को रहने के लिए घर की समस्या से परेशान हूं। -ओमप्रकाश साहनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मेरा परिवार करीब 100 वर्ष से निवास कर रहा है। सड़क किनारे घर होने की वजह से व्यापार भी चल जाता है। घर खाली करने की नोटिस मिलने के बाद परिवार के सामने रहने के अलावा रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा। -गुड्डू।
0
मेरा परिवार इस स्थान पर तीन पीढ़ियों से रह रहा है। दूसरा मकान भी नहीं है। नोटिस मिलने के बाद दिन का चैन छिन गया, रात में नींद नहीं आ रही है। परिवार को लेकर कहां जाएंगे, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। -संजय कुशवाहा।

0
सड़क किनारे आवागमन की बेहतर सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों का लाभ लेने के लिए पूर्वजों ने करीब 50 वर्ष पहले घर बनवाया था। यहां तभी से रहने के साथ दुकान संचालित कर परिवार का भरण पोषण किया जा रहा है। अब नोटिस मिलने के बाद परिवार के लोगों को व्यापार और घर सबकुछ खतम होने की चिंता सता रही है। -राजेंद्र सिंह।

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

दुदही की खबर में परिचर्चा-संजय कुशवाहा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed