फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The nine-day Shrimad Bhagavat Katha begins with a Kalash Yatra.

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Mon, 23 Mar 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The nine-day Shrimad Bhagavat Katha begins with a Kalash Yatra.
चौबे टोला में श्रीमद भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा में शमिल श्रद्धालु। संवाद
पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र के चौबे टोला टड़वा में रविवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कथा आयोजन स्थल से मिथिलेश चौबे की अगुवाई में निकली कलश यात्रा विभिन्न गांव होते हुए बेलही शुक्ल स्थित पोखरा के घाट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा कासिया, होरलपुर, बालखंडी होते कथा स्थल पहुंची। यहां आचार्य सूरज व गौरव मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा मंडप में कलश स्थापित कराया। यजमान चिरंजीवी चौबे व विमल देवी ने पूजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान महंत योगेश्वर नाथ, महंत देवनारायण शरण, अनिल पांडेय, संजय चौबे, हरिओम मिश्रा, आलोक शुक्ला, चिंटू पांडेय, नूतन दुबे, सुनील चौबे चंद्रशेखर चौबे, अनिल चौबे, अनिरुद्ध चौबे, बेचन चौबे, गिरीश चौबे, वीरेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed