{"_id":"694aea2e3834d8a7ac023964","slug":"the-municipality-removed-the-encroachment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151293-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नगरपालिका ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नगरपालिका ने हटवाया अतिक्रमण
Wed, 24 Dec 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
कसया। एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर की ओर से नगर में मंगलवार को भी सड़क की पटरियों से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। नगर के गांधी चौक से लेकर गोरखपुर मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय से सटे और सपहा मार्ग व पडरौना मार्ग पर सड़क किनारे पटरियों पर गुमटी, ठेला व दुकानदारों द्वारा छज्जे आदि से किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती के साथ निर्देशित किया गया।
चेतावनी दी गई कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो नगरपालिका द्वारा सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। वहीं स्थाई रूप से अतिक्रमण किए लगभग 17 दुकानदारों से करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना अतिक्रमण हटा लेने का चेतावनी दिया गया। नगरपालिका कर्मी पडरौना मार्ग पर अतिक्रमण हटाने गए तो कुछ फल व्यवसायी अपनी दुकान हटाने से मना कर दिए।