{"_id":"6908fe5ddeee0702af0668d0","slug":"the-movement-of-vehicles-on-the-padrauna-bansi-and-jathan-bazaar-routes-will-be-stopped-from-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148278-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना-बांसी और जटहां बाजार मार्ग पर आज से वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना-बांसी और जटहां बाजार मार्ग पर आज से वाहनों की आवाजाही पर रोक
Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कार्तिक पूर्णिमा पर बांसी मेले को लेकर बांसी-पडरौना और जटहां बाजार मार्ग पर मंगलवार की शाम चार से बुधवार की शाम चार बजे तक 24 घंटे के लिए रूट डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है। टीआई सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए यूपी-बिहार सीमा स्थित बांसी नदी घाट तक लोगों का आवागमन सुगम हो सके, इसके लिए पडरौना-बांसी और जटहां बाजार मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
इस मार्ग पर मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार शाम चार बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान पडरौना से बिहार जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहन अंबे चौक, खिरकिया, पचफेड़ा होते मधुबनी की तरफ जाएंगे। इसी तरह बिहार की तरफ से पडरौना आने वाले भारी वाहन गोड़रिया, सेमरा चौराहा से सिंधुआ स्थान होते हुए पडरौना के कठकुइयां मोड़ से अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे। उन्होंने बताया कि जटहां बाजार से बांसी के रास्ते बिहार आने वाले वाहन पडरौना की तरफ से होकर गोड़रिया के रास्ते अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे। बांसी मेला स्थान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सोहरौना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय तक ही जाएंगे।