फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Mother Goddess will arrive in a palanquin and depart on an elephant.

Kushinagar News: पालकी में सवार होकर आएंगी माता, हाथी पर करेंगी प्रस्थान

Thu, 19 Mar 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Mother Goddess will arrive in a palanquin and depart on an elephant.
पडरौना। नवसंवत्सर का शुभारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी बृहस्पतिवार से होगा। इस बार माता रानी पालकी में सवार होकर आएंगी और हाथी पर बैठकर प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन

पं. हरिओम मिश्र ने बताया कि पालकी में सवार होकर आने का संकेत यह है कि इस बार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा। देश-दुनिया महामारी और बीमारी की चपेट में आ सकती है। इसे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राजनीति के लिए भी शुभ नहीं माना गया है। पर्व के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहे हैं। मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शनि और शुक्र का चतुर्ग्रही योग बन रहा है। साथ ही, मीन राशि में शुक्र के कारण मालव्य महापुरुष राजयोग भी बन रहा है।
विज्ञापन

इन योगों में माता की पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होगी। मान्यता है कि, इस दौरान माता रानी दुष्टों का नाश करती हैं और पाप कर्मों का दंड देती हैं। ऐसे में इस बार मां की स्तुति व भक्ति का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। नौ दिन व्रत रखने वाले 28 मार्च को व्रत का पारण करेंगे। उन्होंने बताया कि माता की वापसी गजराज पर होगी। दोनों वाहनों का उत्तम फल धर्मशास्त्र में बताया गया है। विजयपुर दक्षिण पट्टी के पंडित मदन मोहन मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 6:54 से 7:40 और 9:16 से 11:40 तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed