{"_id":"6827953c79f1440ca2017d51","slug":"the-miscreants-brutally-assaulted-the-youth-tried-to-gouge-his-eyes-after-beating-him-case-filed-against-five-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137553-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक से मनबढ़ों ने की बर्बरता, पिटाई के बाद आंख फोड़ने की कोशिश, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक से मनबढ़ों ने की बर्बरता, पिटाई के बाद आंख फोड़ने की कोशिश, पांच पर केस
Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। दुदही विकास खंड के दुमही गांव के एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला किया। यह घटना तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भरवलिया बरवा राजापाकड़ में 12 मई को लगे बुद्ध पूर्णिमा मेले के दौरान हुई। युवक पर लाठी-डंडा, राॅड से जानलेवा हमला किया गया। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। उसकी आंख पर वार कर उसे जख्मी कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी आंख की रोशनी जाने की आशंका जताई है। इस बीच हमलावरों ने बचाने आए चचेरे भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के तीन दिन बाद गुरुवार रात 11:32 बजे पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दुमही निवासी उपेन्द्र आर्य का पुत्र राहुल आर्य बुद्ध पूर्णिमा के मेले में अपने चचेरे भाई दिलीप पुत्र उमेश आर्य के साथ गया था। वहां भरवलिया टोला निवासी पिंटू चौहान, शंभू ठाकुर, नंदू चौहान, दिनेश चौहान और इन्द्रजीत चौहान ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर राहुल पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। तहरीर में बताया गया है कि राहुल की आंख पर लाठी से वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा और खून बहने लगा। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया।
घायल को पहले सेवरही सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने गुरुवार रात तहरीर के आधार पर पिंटू चौहान सहित पांच लोगों के विरुद्ध एससी, एसटी एक्ट, दंगा, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।