फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The miscreant injured in the encounter is being treated in judicial custody

मुठभेड़ में घायल बदमाश का न्यायिक अभिरक्षा में हो रहा इलाज

Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreant injured in the encounter is being treated in judicial custody
मुठभेड़ में घायल बदमाश का न्यायिक अभिरक्षा में हो रहा इलाज
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था जैनुद्दीन उर्फ गोगा
पटहेरवा(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के फाजिलनगर में होली के दिन फिल्म देखकर लौटते समय ने तीन युवकों को चाकू मारकर घायल करने वाले हमलावरों में शामिल बदमाश का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में न्यायिक अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसे बृहस्पतिवार की रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
19 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे फाजिलनगर के सिनेमा हॉल में फिल्म देखते कुछ युवकों से विवाद हो गया था। फिल्म देखकर घर जाते समय उनमें तीन युवकों पर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा खुर्द निवासी छोटेलाल गोंड की तहरीर पर अनीस सिंह निवासी किशुनदास पट्टी थाना तुर्कपट्टी, राजा खरवार निवासी जाकी टोला चौबेली थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, जैनुद्दीन उर्फ गोगा निवासी पटहेरवा और मैनुद्दीन निवासी फाजिलनगर तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं के मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। पुलिस ने मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थाद्घ जबकि अनीस सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने सोनबरसा नोनियापट्टी के पास जैनुद्दीन उर्फ गोगा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके साथ मौजूद एक अन्य बदमाश भाग गया था। पुलिस ने गोगा की निशानदेही पर फाजिलनगर में एनएच-28 के किनारे झाड़ियों से चाकू और एक पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल जैनुद्दीन उर्फ गोगा का इलाज न्यायिक अभिरक्षा में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि गोगा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल, दो कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed