फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The mercury fell by two degrees, the clouds changed and the winds increased the cold.

Kushinagar News: दो डिग्री लुढ़का पारा, बदली और हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Sun, 12 Nov 2023 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The mercury fell by two degrees, the clouds changed and the winds increased the cold.
नगर के बड़ी गंडक नहर के पास सरेह में छाया धुंध। संवाद
- शनिवार को सुबह से ही छाई रही बादली, हवाओं से गिरा पारा
विज्ञापन


पडरौना। शनिवार को बदली छाई रही। आठ किलोमीटर की गति से हवा चल रही थी। इसके कारण तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अचानक मौसम के करवट बदलने से खेती लोग गरम कपड़ों की तलाश में जुट गए। वहीं जिन किसानों की फसल नहीं कटी है, उनकी चिंता बढ़ गई है।
पिछले कुछ दिनों से आसमान में सुबह शाम बादल छा रहे थे। शनिवार को आसमान में सुबह से लेकर दोपहर तक बादल छाए रहे। इसके अलावा आठ किलोमीटर की गति से हवा चल रही थी। इसकी वजह से शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को जिले के मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। इससे लोग बीते दिनों की अपेक्षा ठंड अधिक महसूस कर रहे थे। दोपहर बाद सूरज निकलने तो हल्की धूप हुई, लेकिन शाम को पुन: मौसम की स्थिति पहले की तरह हो गई।
विज्ञापन


209 दर्ज की गई एक्यूआई
उदित नारायण पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि इस समय गर्मी का मौसम समाप्त होने के साथ ठंडी का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे में वायु मंडल में अधिक दबाव है। इससे सड़कों पर उड़ रही धूल और वाहनों से निकले धुएं की वजह से हवा में प्रदूषण भी बढ़ा है। शनिवार को जिले की एक्यूवाई 209 दर्ज की गई है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब माना जाता है। हवा में प्रदूषण होने से वाहनों से निकले धुएं और धूल वायु मंडल में उपर नही जा पा रहे हैं। रविवार को दिवाली है। ऐसे में लोग पटाखा फोड़ेंगे, इससे प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक इसी तरह का मौसम बनता रहेगा। बारिश होने के बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि हवा का प्रदूषित होना सभी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सांस और फेफड़े के मरीजों के लिए सबसे अधिक हानिकारक है। दिवाली पर पटाखे जलाने से हवा का प्रदूषण और बढ़ेगा। इसलिए सांस के अलावा फेफड़े और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed