फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The matter reached the CM...after Sambhal, the administration took charge

Kushinagar News: सीएम तक पहुंचा मामला...संभल के बाद संभला प्रशासन

Sun, 09 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The matter reached the CM...after Sambhal, the administration took charge
पडरौना। निर्माण के समय से ही विवादों से घिरे एशिया स्तरीय बनने वाले सबसे बड़े मदनी मस्जिद प्रकरण में अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज तो शुरू से ही उठती रही, लेकिन सीएम के पास मामला पहुंचने और संभल में मस्जिद के उपजे विवाद के बाद प्रशासन संभल गया। दिसंबर से शुरू हुई जांच और पैमाइश के दौर के बाद रविवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के गांधी नगर में मदनी मस्जिद का निर्माण करीब दो दशक से चल रहा है। अभी तक चार मंजिल मस्जिद का निर्माण नगर पालिका कार्यालय के पीछे कराया जा चुका है। जिस समय निर्माण शुरू हुआ। उस समय नगर पालिका की ओर से सिर्फ दो मंजिल निर्माण के लिए नक्शा मस्जिद पक्षकार की ओर से पास कराया गया था। दोनों सीढ़ियों के नीचे भूतल के अलावा चार मंजिल भवन का निर्माण करा लिया गया। सीएम तक इसकी शिकायत पहुंचने के बाद डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश पर जमीनों की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के बाद हाटा एसडीएम ने पूरे मामले की जांच कर तीन दिन बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी। जांच में पुष्टि हुई कि सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर मस्जिद का निर्माण हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed