{"_id":"68d2fb910660d63cc90042ba","slug":"the-main-accused-in-the-police-attack-is-still-at-large-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145886-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी अब भी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी अब भी पकड़ से दूर
Wed, 24 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के दशहवा गांव में 19 सितंबर की देर शाम वारंट तामील कराने गई कप्तानगंज व धनहां थाना की पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में मुख्य आरोपी पशु तस्कर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं इस घटना में हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। पुलिस ने घटना में छह नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस बिहार से लेकर कुशीनगर के कई क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी पशु तस्कर पुलिस से पकड़ से दूर हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष 11 पशुओं के साथ बिहार के धनहां थाना क्षेत्र के दहवा गांव के निवासी पशु तस्कर रुस्तम अंसारी को पकड़ा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। इसी मामले में पुलिस बीते शुक्रवार की देर शाम को पशु तस्कर रुस्तम अंसारी के घर धनहा पुलिस की मदद से वारंट तामील कराने गई थी।
पुलिस के पहुंचते ही पशु तस्कर पुलिस पर हमला कर दिए। बिहार के डायल 112 के एसआई प्रमोद कुमार गंभीर से घायल हुए थे। पशु तस्कर मोबाइल और पिस्टल भी लूट लिए, हालांकि अगले दिन केले की खेत से पिस्टल और मोबाइल बरामद हुआ।
इस मामले में पुलिस ने रुस्तम अंसारी सहित उसके भाइयों सहित छह नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। इस घटना ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। धनहां थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि वारंट तामील करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। उनसे गहन पूछताछ की गई, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में कुछ मुख्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।