{"_id":"694d97cc4703e6291b066b0e","slug":"the-main-accused-in-the-gold-scam-has-been-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151463-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोना के नाम पर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोना के नाम पर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से सोने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
खड्डा के व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल पुलिस ने को दिए तहरीर में बताया था कि सचिन दुबे उर्फ मल्लू निवासी गोरखपुर और उनके सहयोगियों ने मिलकर उनके साथ 45 लाख रुपये की ठगी की है। बड़े फर्म की फर्जी रसीद, नकली सोना, डराने के लिए फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी का नाम बताकर उनसे बात की।
पुलिस तहरीर के आधार पर 12 नामजद व अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज बनाने आदि की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी। इस मामले में एसआई शशांक राय की अगुआई में गठित पुलिस टीम बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंची और मुख्य आरोपी सचिन दुबे उर्फ मल्लू निवासी पांडेयहाता (इंदिरा कॉलोनी) थाना राजघाट को गिरफ्तार कर खड्डा थाने लाई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।