{"_id":"68d190bd1abe913eb0055e59","slug":"the-leader-of-a-truck-theft-gang-is-preparing-to-appear-in-court-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145828-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में ट्रक चोर गिरोह का सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में ट्रक चोर गिरोह का सरगना
Mon, 22 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी ट्रक चोर गिरोह का सरगना खुर्शेद ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर ट्रक चोरी मामले में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्मसमर्पण के लिए हाजिरी सूचना दाखिल किया है। न्यायालय ने पुलिस से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस की ओर से न्यायालय में जवाब दाखिल करने के अलावा गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित हरिहरपुर के समीप मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को 15 सितंबर को हाईवे पर सक्रिय चोरों के गिरोह में शामिल गुर्गे कोयरपट्टी-रंगडगंज-समउर के रास्ते बिहार में दाखिल हो गए। हालांकि जीपीएस ट्रैकर से मिली सूचना के बाद परिचितों के साथ सक्रिय हुए ट्रक मालिक ने 15 सितंबर की देर रात बिहार के बथुआ बाजार के समीप चोरों को ट्रक के साथ पकड़ लिया।
इस दौरान ट्रक सवार तीन आरोपी मारपीट करने लगे और पटहेरवा थाना क्षेत्र के भरपटिया निवासी सूरज कुशवाहा हत्थे चढ़ गया। 16 सितंबर को ट्रक मालिक प्रदीप गुप्ता की तहरीर पर तमकुहीराज पुलिस ने भरपटिया निवासी सूरज कुशवाहा, बजरंगी, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी खुर्शेद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
ट्रक चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी खुर्शेद है। जो ट्रक चोरी गिरोह में शामिल गुर्गो को रकम का भुगतान करता है। संवाद