फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The issue of running long distance trains on the Thawe route has been raised.

Kushinagar News: थावे रूट पर लंबी दूरी की ट्रेन चलाने का उठा मुद्दा

Sat, 06 Dec 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The issue of running long distance trains on the Thawe route has been raised.
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेन संचालन का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में गूंजा। चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठा तो रेल मंत्री ने कहा कि इसके प्रति सरकार पूरी तरह गंभीर है। विचर विमर्श कर लंबी दूरी की ट्रेन संचालन के लिए जो भी संभव हो सकेगा उसे किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यसभा में चर्चा के दौरान राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। यहां पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है। देश-विदेश से हजारों लाखों पर्यटक प्रति वर्ष आते हैं। कुशीनगर का जिला मुख्यालय पडरौना है।
विज्ञापन

यह शहर यूपी के अलावा बिहार के सीमावर्ती लोगों के लिए प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग स्थित पडरौना के रास्ते लंबी दूरी की ट्रेन तो चल रही है लेकिन उनकी संख्या पर्याप्त नहीं है। इससे देश के बड़े शहरों में जाने वाले लोगों को कप्तानगंज या गोरखपुर जाकर लंबी दूरी की ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed