{"_id":"68e6bc397cd51aafdc0e78ac","slug":"the-house-of-the-cattle-smuggler-accused-of-attacking-the-police-team-was-attached-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146820-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस टीम पर हमले के आरोपी पशु तस्कर के घर की हुई कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस टीम पर हमले के आरोपी पशु तस्कर के घर की हुई कुर्की
Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्कर के घर से सामान निकालती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर धनहा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। घर के दरवाजे, खिड़की को तोड़ा गया और सामान को बाहर रखकर जब्त किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान गहमागहमी बनी रही। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी सलमान अंसारी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त हुआ था। आदेश के पालन में पुलिस टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इससे पहले आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था।
18 सितंबर को कप्तानगंज थाना पुलिस वारंट तामील करने दहवा गांव पहुंची थी। इसी दौरान पशु तस्करों ने दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दरोगा प्रमोद कुमार की सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। घटना के दो दिन बाद रिवाल्वर और मोबाइल को पुलिस बरामद कर लिया था।