{"_id":"58dbfe624f1c1b616363e7ef","slug":"the-hindu-organizations-on-new-year-out-flag-marches","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष पर हिंदूवादी संगठनों ने निकाला झंडा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष पर हिंदूवादी संगठनों ने निकाला झंडा जुलूस
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
हिंदू नव वर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। हिंदू नववर्ष के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झंडा जुलूस निकाला। यह जुलूस कप्तानगंज कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के आगे-आगे हाथी-घोड़े भी चल रहे थे।
यह झंडा जुलूस बुधवार को दोपहर एक बजे मंगल की बाजार से प्रारंभ हुआ। धर्मशाला, आजाद चौक, किसान चौक, सुभाष चौक, डीसीएफ चौक होते हुए मंगल की बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। इनकी अगुवाई पूर्व विधायक अतुल सिंह, हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने की। झंडा जुलूस में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, बैजनाथ गुप्ता, विशाल सिंह, दारा अग्रहरि, रमेश मोदनवाल, श्याम सिंह, संगम मिश्रा, ब्रह्मा शंकर चौधरी, अमित तिवारी, रमेश जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। इस दौरान कप्तानगंज थाने के एसओ संजय राय पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहे।