फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The heads were happy to become administrators and congratulated each other.

Kushinagar News: प्रशासक बनने पर प्रधानों में खुशी, एक-दूसरे को दी बधाई

Wed, 27 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The heads were happy to become administrators and congratulated each other.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने शासन की तरफ से ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह माह बढ़ाते हुए प्रधानों को प्रशासक बनाने के निर्णय का स्वागत किया। प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणी त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला गांवों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती, तो गांवों में चल रहे विकास कार्य अधर में लटक जाते। सरकार ने प्रधानों को प्रशासक बनाकर विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा, पेयजल, आवास, शौचालय समेत विभिन्न योजनाओं के कार्य तेजी से चल रहे हैं। ऐसे में कार्यकाल बढ़ने से अधूरे कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर होने वाले जरूरी प्रशासनिक और विकास कार्य भी बाधित नहीं होंगे। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, रविंद्र यादव, छोटे अंसारी, शम्भू गुप्ता, जाकिर हुसैन, राकेश यादव, उमेश कुशवाहा, राजेश सिंह, शत्रुंजय सिंह, कमलेश, पंकज शाही,चंदन यादव, लालाबाबू साहनी, प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद ज्ञापन
कसया। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी के नेतृत्व में प्रधानों ने बीडीओ आर के सेठ एवं एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अपरिहार्य कारणों से समय पर चुनाव कराना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में निवर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करना जनहित एवं लोकहित में सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों पर विश्वास व्यक्त करना सुशासन की दिशा में सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed