Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dense fog persisted until 8 a.m., slowing down vehicle traffic on the roads.

Kushinagar News: सुबह आठ बजे तक छाया रहा घना कोहरा, सड़कों पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dense fog persisted until 8 a.m., slowing down vehicle traffic on the roads.
सुबह आठ बजे तक छाया रहा कोहरा, सड़कों पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
विज्ञापन


पडरौना। रविवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक कोहरे का असर इतना अधिक था कि कुछ दूरी तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ठंड का एहसास भी बढ़ गया। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है।

सुबह तड़के घरों से निकलने वाले लोगों को कोहरे के कारण परेशानी हुई। हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन चालक धीमी गति से चलते नजर आए। कई जगहों पर चालकों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवा के कारण अधिक परेशानी हुई। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटा और मौसम सामान्य होने लगा।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट और नमी बढ़ने से गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों की फसलों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। ठंड गेहूं की फसल की बढ़वार के लिए अनुकूल हो सकती है, जबकि अधिक नमी और लगातार कोहरा रहने से आलू और सरसों की फसल में रोग लगने की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. नवीन प्रताप सिंह ने बताया कि कुशीनगर तराई क्षेत्र में आता है। इस वजह से कोहरे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed