फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The groom got married in the temple

सास की गंभीर बीमारी के बाद दूल्हे ने मंदिर में रचाई शादी

Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The groom got married in the temple
कैंसर से पीड़ित महिला की बेटी संग की शादी। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
सास की गंभीर बीमारी के बाद दूल्हे ने मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन

साधारण तरीके से हुए विवाह की क्षेत्र में है काफी चर्चा
दुदही (कुशीनगर)। दुल्हन की मां को गंभीर बीमारी होने पर दूल्हे ने न केवल तय समय से पहले शादी कर ली, बल्कि कोई उपहार आदि भी नहीं लिया। साधारण तरीके से मंदिर में हुई दोनों की शादी की क्षेत्र में काफी चर्चा है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही गोला बाजार निवासी नरेंद्र जायसवाल ने अपने छोटे बेटे दीपक जायसवाल की शादी देवरिया के राघव नगर निवासी सुशील की बेटी स्वाति से तय की थी। मार्च माह में दोनों की सगाई हुई थी। तब शादी की तिथि आठ दिसंबर तय की गई थी। 10 दिन पहले स्वाति की मां इंदू देवी के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो पता चला कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

स्वाति के पिता सुशील परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए बेटी की शादी करने में असमर्थता जताई, तो लड़के दीपक और उसके परिजनों ने साधारण तरीके से मंदिर में शादी करने का प्रस्ताव रखा। यही नहीं, दिसंबर के बजाय अगस्त में ही शादी करने को भी तैयार हो गए। सुशील की सहमति के बाद बीते बृहस्पतिवार को सिधुवा मंदिर में दीपक और स्वाति ने शादी रचा ली। इस मौके पर दीपक की ओर से उनके पिता नरेंद्र जायसवाल और बड़े भाई राजेश जायसवाल मौजूद थे। इसी तरह लड़की की ओर से केवल उनका परिवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed