{"_id":"69dbe908339186fc19045b15","slug":"the-gorakhpur-patliputra-express-will-not-run-on-tuesdays-and-fridays-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157962-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सप्ताह में सात दिन नियमित चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन अब 26 अप्रैल तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इसका संचालन रविवार, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को पांच दिन ही होगा, जबकि मंगलवार व शुक्रवार को इस ट्रेन का परिचालन निरस्त रहेगा।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सप्ताह में सात दिन नियमित सुबह मे गोरखपुर से पाटलीपुत्र और रात में पाटलीपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन बिहार की राजधानी तक की यात्रा के लिए काफी मुफ़ीद मानी जाती है। इस ट्रेन से काफी लोग पाटलीपुत्र तक की यात्रा करते है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अब इस ट्रेन का फेरा अपरिहार्य कारणों से कम कर दिया है। रेल प्रशासन की तरफ से जारी किए गए नए निर्देश के मुताबिक अब यह ट्रेन 10 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सप्ताह में सात दिन के बजाय मात्र रविवार, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को ही चलाई जाएगी। मंगलवार व शुक्रवार को इस ट्रेन का परिचालन निरस्त रहेगा।