{"_id":"67c1fbf7c21e7a6ea80f32c4","slug":"the-girl-was-raped-hanging-was-the-reason-for-her-death-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133006-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी के साथ हुआ था दुष्कर्म, माैत की वजह हैंगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी के साथ हुआ था दुष्कर्म, माैत की वजह हैंगिंग
Fri, 28 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। घघवा पुल के नीचे मिली लाश की शुक्रवार को पहचान हो गई। वह युवती नहीं किशोरी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है।
पुलिस की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार खैरवाघाट पर करा दिया। हालांकि, अभी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है और जांच की बात कह रही है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम करती थी। युवक का ननिहाल किशोरी के गांव में था।
वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस पर उसकी मां ने पिटाई कर दी तो किशोरी नाराज होकर युवक के घर चली गई और दूसरे दिन घर लौटी। शिवरात्रि के दिन किशोरी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
इसके बाद गांव वालाें ने कहा कि पुलिस को सूचना दोगी तो फंस जाओगी, इसे लेजाकर फेंक दो। इस पर महिला अपने छोटे बेटे के साथ शव को कंबल में छिपाकर किसी वाहन से घघवा नाले पर बने पुल के नीचे ले जाकर फेंक दिया। जहां किशोरी की लाश मिली है। उस स्थान से उसकी घर की दूरी करीब 15 किमी दूर है। खैरवाघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर रही मां ने बताया कि फांसी लगाने से बेटी की मौत हो गई, इसके बाद उसने शव को फेंका था। किशोरी के पिता किसी शहर में रहकर काम करते हैं, घर पर किशोरी अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। विशुनपुरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि किशोरी एक युवक से प्रेम करती थी। उसके साथ शादी करना चाहती थी। घर वालों के विरोध करने पर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म की बात जानकारी हुई है, लेकिन रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।